चंपारण की खबर::
-केसरिया महोत्सव को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां हुई तेज, डीडीसी ने किया निरीक्षण
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
केसरिया महोत्सव की तिथि अब बिल्कुल नजदीक आ गई है। साथ ही उसकी तैयारी को लेकर प्रशासनिक गतिविधियों में तेजी दिखने लगी है, ताकि महोत्सव कार्यक्रम में किसी तरह की कमी नहीं हो सके। इसी क्रम में कल जहां डीएम और एसपी ने महोत्सव स्थल का निरीक्षण किया था। वहीं आज तैयारी कार्यों को मूर्त रूप देने के उद्देश्य से जिला उप विकास आयुक्त समीर सौरभ ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर संबंधित पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

बता दें कि केसरिया महोत्सव 2023 का कार्यक्रम आगामी 28, 29 एवं 30 नवंबर 2023 को प्रस्तावित कार्यक्रम है । कार्यक्रम में बुद्ध पर प्रस्तुति, लेजर शो, बिहार गौरव गान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन , मुशायरा, स्कूली बच्चों का वाद विवाद प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल का प्रदर्शन, मेडिकल कैंप में मुफ्त मेडिकल जांच शिविर में मोतियाबिंद का इलाज, दिव्यांग जनों के बीच ट्राई साइकिल वितरण, भूमिहीनों के बीच पर्चा वितरण आदि निर्धारित है।
केसरिया महोत्सव के अवसर पर विधि व्यवस्था के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पेयजल, स्वास्थ सुविधा, लाइटिंग, महिला , पुरुष दर्शकगणों को बैठने की सुविधा, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, वाहन पार्किंग आदि दुरुस्त रखने के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा , जिला नजारत उपसमाहर्ता, उत्पाद अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, बीडीओ व सीओ आदि उपस्थित थे।











