-कांटी क्षेत्र की जर्जर सड़कों के जीर्णोद्धार को लेकर पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरपुर।
राज्य के पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार ने सोमवार को ग्रामीण कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. वी. राजेंद्र से मुलाकात की और कांटी क्षेत्र की तीन दर्जन से अधिक जर्जर सड़कों के जीर्णोद्धार को लेकर ज्ञापन सौंपा।
अपर मुख्य सचिव का आश्वासन:
अपर मुख्य सचिव ने ज्ञापन में उल्लिखित सड़कों को प्राथमिकता पर लेते हुए शीघ्र राशि आवंटित कर मरम्मत कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया। उन्होंने ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्य अभियंता को निर्देश दिया कि सभी सड़कों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन में शामिल प्रमुख सड़कें:
ज्ञापन में कांटी क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण सड़कों के जीर्णोद्धार की मांग की गई, जिनमें शामिल हैं:
कोल्हुआ चौक से हरी साह चौक
नरसंडा चौक से पकड़ी बांध
बैरिया रेलवे गुमटी से चकमुरमुर चौक
शेरना चौक से कुशी हरपुर रमणी स्कूल
जगदंबा नगर से जगदंबा नगर मठ जाने वाली सड़क
छपरा काली मंदिर से कपरपुरा रेलवे स्टेशन
रकसा चौक से गोपालापुर बाजार
बांगरी बाजार से पानापुर होते हुए रोशनपुर कांटा
मुबारकपुर पुल से फसिहरवा (बंगरा) चौक
एनएच-28 से ढ़ेमहा रामपुर जाने वाली सड़क
धमौली पांडे टोला से नरसंडा चौक
क्षेत्रवासियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद:
पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि कांटी क्षेत्र के लोगों को खराब सड़कों की समस्या से जल्द राहत दिलाने के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने सरकार से इस कार्य को जल्द पूरा करने की अपील की।
#मुजफ्फरपुर #सड़क_निर्माण #ग्रामीण_विकास #भाजपा #कांटी #अजीत_कुमार












