Advertisement

कांटी के सहयोग शिविर का डीएम कुमार गौरव ने किया निरीक्षण, विद्यालय परिसर में किया पौधारोपण

-कांटी के सहयोग शिविर का डीएम कुमार गौरव ने किया निरीक्षण, विद्यालय परिसर में किया पौधारोपण

मुजफ्फरपुर। जिलाधिकारी कुमार गौरव ने बुधवार को कांटी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज मानिकपुर नरोत्तम स्थित मध्य विद्यालय श्रीसियाँ के प्रांगण में आयोजित ‘सहयोग शिविर’ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शिविर में पहुंचे ग्रामीणों से भी बातचीत कर योजनाओं के लाभ और उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों की शिकायतों एवं आवेदनों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।


इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मध्य विद्यालय श्रीसियाँ परिसर में पौधारोपण भी किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
निरीक्षण एवं पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान जिला एवं प्रखंड स्तर के कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।