-कबीर मठ दरबार में महंत ज्ञान प्रकाश शास्त्री द्वारा भव्य सत्संग एवं भंडारा का आयोजन
राजापाकर।
कबीर मठ आश्रम राजापाकर के महंत ज्ञान प्रकाश शास्त्री के नेतृत्व में दरबा मठ परिसर में शनिवार को भव्य सत्संग एवं भंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और गुरुवाणी के दिव्य संदेशों को आत्मसात किया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में महंत ज्ञान प्रकाश शास्त्री ने कहा कि गुरु ही मानव जीवन के विकास का आधार हैं। उन्होंने कहा कि “गुरु के वचनों में जीवन परिवर्तन की शक्ति होती है। गुरुमुखी जीवन ही कल्याणकारी जीवन होता है।” उन्होंने गुरु को ऐसा दीपक बताया जो अज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। महंत जी ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे गुरु के मार्गदर्शन को जीवन में अपनाएं और उनके विचारों को व्यवहार में लाएं।

सत्संग के दौरान उपस्थित सत्संगियों ने भी अपने विचार रखे और गुरु की महिमा का गुणगान किया।
इस अवसर पर पूर्व शिक्षाविद नगीना राय, डॉ. गौरी शंकर कुमार, प्रो. रघुवंश राय, डॉ. अशोक राय, सुरेंद्र राय, हरिवंश गोसाई, मजे लाल राय, हंसी लाल राय समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने भक्ति भाव से भाग लिया। आयोजन स्थल पर आध्यात्मिक वातावरण एवं भक्ति रस की अनुभूति देखी गई।











