– बाल संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन,औराई प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया कार्यक्रम।
मुजफ्फरपुर(बिहार)।संवाददाता।
मुजफ्फरपुर जिले के औराई में बाल संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन औराई प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया।
जिसमें प्रखंड के 26 पंचायत से आए मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। प्रमुख अनामिका भारती ने बाल विवाह एवं बच्चों की शिक्षा से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी लोगों के बीच रखी। बाल विवाह रोकथाम को लेकर कदम से कदम मिलाकर साथ चलने का आग्रह लोगों से किया। बाल संरक्षण पदाधिकारी ने बाल विवाह से संबंधित विषय पर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान चयनित बच्चियों को समान्नित भी किया गया।












