-एम.डी.डी.एम. कॉलेज में टैगोर जयंती पर साहित्यिक-सांस्कृतिक समारोह का आयोजन
मुज़फ्फरपुर। संवाददाता ।
एम.डी.डी.एम. कॉलेज, मुज़फ्फरपुर के अंग्रेज़ी विभाग द्वारा भारतीय साहित्य के महान दार्शनिक, कवि और नोबेल laureate गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य साहित्यिक-सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर “रवीन्द्रनाथ टैगोर के साहित्यिक एवं दार्शनिक दृष्टिकोण” विषयक स्मृति व्याख्यान का आयोजन हुआ, जिसमें टैगोर के बहुआयामी व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर सारगर्भित चर्चा की गई।
मुख्य वक्ता के रूप में बिहार विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर एवं अंग्रेज़ी विभागाध्यक्ष डॉ. बी. एस. रॉय ने टैगोर के साहित्य में अंतर्निहित आध्यात्मिकता, रहस्यवाद, लैंगिक समता और राष्ट्रवाद जैसे विषयों पर विद्वतापूर्ण व्याख्यान प्रस्तुत किया। उनके विचारों ने उपस्थित श्रोताओं को टैगोर की विचारशीलता और मानवीय दृष्टिकोण से अवगत कराया।

कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन और गुरुदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। समारोह की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या डॉ. कनुप्रिया ने की। मुख्य वक्ता डॉ. रॉय को शॉल व मोमेंटो से सम्मानित किया गया। साथ ही प्राचार्या डॉ. कनुप्रिया और अंग्रेज़ी विभागाध्यक्ष प्रो. विनीता झा को भी सम्मानित किया गया।
मंच संचालन डॉ. प्रियम फ्रांसिस ने किया जबकि विषय











