Advertisement

एनआईओएस के मुद्दे पर शिक्षा मंत्री से मिले शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

-एनआईओएस के मुद्दे पर शिक्षा मंत्री से मिले शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

दरभंगा।सम्वाददाता।

स्थानीय दिल्ली मोड में बिहार के शिक्षा मंत्री डा चंद्रशेखर से शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर एनआईओएस को लेकर पदाधिकारियों की चल रही मनमानी एवं शिक्षकों के बीच उत्पन्न भ्रम की स्तिथि को लेकर मंत्री का ध्यान आकृष्ट करवाए। प्रतिनिधिमंडल का नेतृव बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष शंभू यादव, टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट के जिलाध्यक्ष प्रमोद मंडल, बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव नंदन सिंह ने संयुक्त रूप से किया। शिक्षक नेताओं ने माननीय मंत्री को यथास्थिति से अवगत कराते हुए शीघ्र ही मामले के निष्पादन की मांग किए जिसपर शिक्षा मंत्री ने आश्वस्त करते हुए बताया की जल्द ही इस मुद्दे पर उचित मार्गदर्शन निर्गत किया जायेगा साथ ही विस्तृत चर्चा हेतु पटना आने का अनुरोध किए।

मौके पर उपस्थित सभी नेताओ ने एकस्वर में बताया की शिक्षक पूरी तन्मयता के साथ अपना कर्तव्य निर्वहन करते है जबकि विभाग के कुछ पदाधिकारी बार बार इन्हे परेशान करते है अगर शीघ्र ही इसका निराकरण नही होता है हमलोग एकजुट होकर प्रतिरोध करेंगे। मौके पर प्रशांत झा, संजय यादव समेत अन्य शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।