Advertisement

अब नहीं करेंगे गलती, कभी नहीं करेंगे”: पीएम मोदी के सामने बोले नीतीश कुमार

“अब नहीं करेंगे गलती, कभी नहीं करेंगे”: पीएम मोदी के सामने बोले नीतीश कुमार

जमुई। दीपक तिवारी।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में बड़ा बयान देते हुए अपनी पूर्व की राजनीतिक गलती स्वीकार की और भरोसा दिलाया कि अब भाजपा के साथ गठबंधन को स्थायी बनाए रखेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 48 घंटे के भीतर दूसरी बार बिहार पहुंचे हैं, जहाँ उन्होंने 15 नवंबर को जमुई में जनजातीय गौरव सम्मान सम्मेलन में शिरकत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल और दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा, “हम लोग सब दिन के लिए इनके (भाजपा) साथ रहेंगे। बीच में गलती हुई, जो हमने खुद की। अब तय कर लिया है कि कहीं नहीं जाएंगे।” उन्होंने याद दिलाया कि वह अटल बिहारी वाजपेई के साथ भी रहे थे और तब से भाजपा के साथ जुड़ाव बना हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के साथ-साथ बिहार के लिए भी कई योजनाएं ला रहे हैं, जिससे राज्य का विकास हो रहा है।

पीएम मोदी मंच पर नीतीश कुमार की यह स्वीकारोक्ति सुन मुस्कुराते रहे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अब एनडीए से हटने का सवाल नहीं है और उन्होंने बीते दिनों की गलती को फिर से न दोहराने का संकल्प जताया। प्रधानमंत्री मोदी के साथ मंच साझा करते हुए सीएम नीतीश ने बिहार में एनडीए गठबंधन को मजबूत करने की बात दोहराई।

यह बयान बिहार की राजनीतिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ गठबंधन को स्थिर रखने का संकेत देते हुए जनता में भरोसा जताने की कोशिश की।

#नीतीश_कुमार #पीएम_मोदी #बिहार_राजनीति #एनडीए_गठबंधन #गलती_स्वीकार