Advertisement

अति पिछड़े वर्गों के लिए सर्वेक्षण कार्य को ससमय पूरा करें: समीर सौरभ

चंपारण की खबर::
– अति पिछड़े वर्गों के लिए सर्वेक्षण कार्य को ससमय पूरा करें: समीर सौरभ
-अतिपिछड़े वर्गों के लिए नगर निकायों के चुनाव में आरक्षण का लाभ दिलाने के लिए हो रहा है सर्वेक्षण

मोतिहारी / राजन द्विवेदी ।

पूर्वी चंपारण के प्रभारी जिलाधिकारी समीर सौरभ की अध्यक्षता में आज अतिपिछड़े वर्गों के लिए राज्य आयोग, बिहार, पटना के द्वारा अतिपिछड़े वर्गों के लिए नगर निकायों के चुनाव में आरक्षण का लाभ प्रदान करने के लिए सर्वेक्षण कार्य को सफल बनाने के लिए डॉ राधाकृष्णन भवन में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में
तथ्यपरक अध्ययन के लिए अनुग्रह नारायण सिंह समाज अध्ययन संस्थान, पटना के मास्टर रिसोर्स पर्सन संजय कुमार मिश्रा ने प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया ।
बताया कि नगर निगम /नगर निकाय क्षेत्रों में अति पिछड़े वर्गों के लिए सर्वेक्षण कार्य हेतु एक तथ्यपरक अध्ययन के लिए अनुग्रह नारायण सिंह समाज अध्ययन संस्थान, पटना के द्वारा सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है।


प्रभारी जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि अति पिछड़े वर्गों के लिए सर्वेक्षण कार्य ससमय सफलतापूर्वक सुनिश्चित करें।
मौके पर अपर समाहर्ता आपदा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुग्रह नारायण सिंह समाज अध्ययन संस्थान मास्टर रिसोर्स पर्सन, नगर आयुक्त , सभी कार्यपालक पदाधिकारी ,विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा , जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सहित संबंधित प्रगणक आदि उपस्थित थें।