Advertisement

अजनौल पंचायत में स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन एवं ग्रामसभा का आयोजन

-अजनौल पंचायत में स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन एवं ग्रामसभा का आयोजन

दलसिंहसराय। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दलसिंहसराय प्रखंड के अजनौल पंचायत भवन प्रांगण में मुखिया दिलीप कुमार महतो द्वारा झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक श्री मणि भूषण सिंह रहे।

झंडोत्तोलन के बाद ग्रामसभा का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्व महाअभियान की विस्तृत जानकारी दी गई और विभिन्न सरकारी योजनाओं पर चर्चा की गई। ग्रामसभा में छूटे हुए योजनाओं को पारित किया गया।

इसके साथ ही उच्च माध्यमिक विद्यालय खोकसा के प्रांगण में खेल मैदान का उद्घाटन भी किया गया। उद्घाटन समारोह में प्रधानाध्यापक महेंद्र सिंह, मुखिया दिलीप कुमार महतो, पैक्स अध्यक्ष साकेत कुमार, उप मुखिया अनिल कुमार, कृषि समन्वयक राणा कुमार, पंचायत रोजगार सेवक राजेश कुमार, वार्ड सदस्य श्रवण, अजीत, कलावती देवी, निर्मला देवी, राहुल, गुलशन समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों में बैजनाथ महतो, संजय कुमार सुमन, अरुण कुमार, रेवती महतो, निरशु दास, अमर कुमार, शुभम कुमार, योगेंद्र साह, प्रमोद राय सहित अन्य लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम देशभक्ति के उत्साह और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बना।