Advertisement

अग्निपीड़ितों के बीच विधायक ने बांटे चेक

– अग्निपीड़ितों के बीच विधायक ने बांटे चेक

मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।

आरजेडी विधायक निरंजन राय एवं बन्दरा अंचलाधिकारी रोहन रंजन ने पटसारा पंचायत के वार्ड नंबर तीन में अग्निपीड़ित 15 परिवारों के बीच सरकारी सहायता के रुप में 13हज़ार 900 रुपए की राशि का चेक वितरण किया।

वहीं अग्निकांड में घायल खुरखुर पासवान को तत्काल इलाज के लिए बंदरा पीएचसी में भर्ती कराया गया। इस दौरान विधायक ने बताया कि रेडक्रॉस से भी अन्य सम्भव सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी। सीओ ने बताया कि पीड़ित परिवारों के लिए किचेन की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।