Advertisement

अगलगी की घटना में करीब पांच लाख के सामान जल कर राख, छह बकरियां मरी

चंपारण की खबर::

-अगलगी की घटना में करीब पांच लाख के सामान जल कर राख, छह बकरियां मरी

मोतिहारी / राजन द्विवेदी ।

जिले के केसरिया नगर पंचायत स्थित वार्ड नं0-08 में आग लगने से एक घर समेत पांच लाख रुपए की संपत्ति जल कर खाक हो जाने की सूचना है। गौरतलब हो कि उक्त वार्ड के निवासी जटा महतो के घर मे आग लगी है। वहीं जटा महतो का कहना है कि आपसी द्वेश को लेकर गांव के हीं कुछ लोगों द्वारा रात के अंधेरे में आग लगा दी गई। हालांकि उन्होंने बताया कि इससे पूर्व में रीमा कुमारी के शादी के दीन महंगू महतो व मदन महतो एंव उनके लड़का लोगो ने मीलकर मार पिट किया।और धमकी दिया की घर में आग लगा देंगे।

वहीं गृह स्वामी ने बताया कि नगद राशि,जेवरात,अनाज, कपड़ा,छ: ठो बकरी समेत अन्य सामग्री जल कर राख हो गया है।इसकी लिखित आवेदन स्थानीय थाना में दी गई है। वहीं वहां उपस्थित लोगों का कहना है कि जब आग लगी तो उस समय थाना को फोन किया गया लेकिन नहीं आया। वहीं समाचार लिखे जाने तक पिड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज नहीं किया गया था।