Advertisement

अंतरराष्ट्रीय व्याघ्र दिवस के अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन

चंपारण की खबर ::

-बाघ लुप्त हो रहे हैं, उनकी सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है: ममता राय
– अंतरराष्ट्रीय व्याघ्र दिवस के अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी ।

पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, मोतिहारी के तत्वावधान में आज पिपरा कोठी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय व्याघ्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद् अध्यक्ष ममता राय ने करते हुए कहा की अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस विश्वभर में बघीचे और बाघ के संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता को बढ़ावा देने के लिए हर साल 29 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिन विशेष रूप से बाघ की संख्या में गिरावट आने के साथ संरक्षण के महत्व को जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस दिवस को विभिन्न विभागों द्वारा विशेष अभियान और कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जो बघों के संरक्षण में लोगों को जोड़ने और उन्हें जागरूक करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि बाघ जो कि एक लुप्तप्राय प्राणी है, आज के समय में बहुत कम संख्या में पाया जाता है।

उनके संरक्षण के लिए भविष्य में उन्हें प्रदूषण, वन्यजीवन की खोज और अन्य जीवनशैलियों के साथ भू-संरचना के बदलाव के चलते होने वाली चुनौतियों से निपटना होगा। अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस का आयोजन इसी समस्या को दर्शाने और लोगों को इसमें शामिल करने के लिए किया जाता है। कार्यक्रम में मौजूद अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र राम ने कहा कि बाघों एक अद्भुत और शक्तिशाली जानवर हैं। वे हमारे पारिस्थितिक तंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। हमें बाघों के संरक्षण के लिए काम करना चाहिए ताकि वे भविष्य में भी हमारे साथ रह सकें।
कार्यक्रम के पश्चात चित्रकला, साइकिल रेस, संबोधन में विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया और जवाहर नवोदय विद्यालय प्रागंण में वृक्षारोपण किया गया।
इस मौके पर एसएसबी कमांडेंट प्रफुल कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी राज कुमार शर्मा, प्राचार्य एस त्यागराजन, उप प्राचार्य बी पण्डित, मुखिया राजु बैठा सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।