-Sonam Kapoor ने पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम के लिए मुंबई वाले घर पर रखी खास पार्टी, कुछ यूं करेंगी उनका वेलकम
नई दिल्ली। सम्वाददाता।
सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) ने गोवा में रिया कपूर और करण बूलानी के साथ दिवाली सेलिब्रेट की थी। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने सेलिब्रेशन की एक झलक भी साझा की थी। गोवा में दिवाली मनाकर ये कपल वापस मुंबई लौट आया है।
मुंबई लौटने के बाद अब इस कपल को लेकर खबर सामने आ रही हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि ये कपल आज यानी 15 नवंबर को अपने घर पर फुटबॉल के दिग्गज डेविड बेकहम की मेजबानी कर रहे हैं। जो इन इंडिया में हैं।

डेविड बेकहम के लिए पार्टी रख रही हैं सोनम कपूर:
इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर और कप्तान डेविड बेकहम दो दिन पहले भारत पहुंचे है। वह इंडिया में अपने यूनिसेफ के सद्भावना राजदूत के दौरान आए हैं। आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार यानी 16 नवंबर को सोनम कपूर और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) मुंबई वाले घर पर उनकी मेजबानी करेंगे।
डिनर पर सोनम और आनंद से मिलेंगे डेविड:
रिपोर्ट के मुताबिक, इस कपल ने कल डेविड को अपने घर डिनर के लिए इनवाइट किया है। जो मुंबई में उनके घर पर होने वाला है। इस दौरान महज 25 लोग ही शामिल होंगे।
भारत और न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल देखेंगे डेविड
बता दें, आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाने वाला है। ऐसे कयास लगाए जा रहा है कि डेविड बेकहम भी इस मैच को देखने स्टेडियम पहुंचे।















