Priyanka Chopra की कजिन मनारा ने डायरेक्टर संग हुई KISS कॉन्ट्रोवर्सी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मैं खुद हैरान थी’
नई दिल्ली।सम्वाददाता।
प्रियंका चोपड़ा की कजिन मनारा चोपड़ा की फिल्म थिरागबदरा सामी जल्द रिलीज होने वाली है। इस बीच हाल ही में एक्ट्रेस किस कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर सुर्खियों में छाई हुई थीं। फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के दौरान डायरेक्टर ने अचानक मनारा को किस कर लिया था, जिससे एक्ट्रेस थोड़ा अनकम्फर्टेबल हो गई थीं।
बात तब बढ़ गई जब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। डायरेक्टर रवि चौधरी को अपनी इस हरकत की वजह से बुरी तरह ट्रोलिंग झेलनी पड़ गई थी। वहीं, अब एक्ट्रेस इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
मनारा चोपड़ा मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। जहां पैपराजी ने उनसे किस कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर सवाल पूछा। इस पर मनारा ने जवाब देते हुए कहा कि वायरल वीडियो को देखकर वो खुद बेहद हैरान हो गई थीं। हालांकि, डायरेक्टर ने जो भी किया वो बस एक्साइटमेंट में हो गया न कि उनकी नियत खराब थी।
मनारा चोपड़ा ने पैपराजी से बात करते हुए कहा, “जो भी न्यूज वायरल हो रही है उसका डायरेक्टर से कोई लेना-देना नहीं है. मुझे लगता कि फिल्म में मेरा काम डायरेक्टर को काफी ज्यादा पसंद है। वो मुझे फोन करते रहते हैं। जब मैं शूट नहीं करती थी तब भी टीम मुझे कॉल करती है और कहती कि डायरेक्टर तुम्हें मिस कर रहे थे, क्योंकि उन्हें मेरा काम बहुत पसंद आया है, वो मेरी तारीफ करते रहते हैं।”

किस के बारे में मनारा ने कहा, “वो थोड़ा ओवर एक्साइटेड हो गए थे। मैं भी सरप्राइज हो गई थी उस वायरल वीडियो को देखकर और उसका जो मतलब निकाला गया। उन्होंने एक्साइटमेंट में ऐसा किया। कई बार लोगों को एक्साइटमेंट में समझ नहीं आता कि वो क्या कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता उनके इरादे गलत थे। मैं साउ इंडस्ट्री से बहुत प्यार करती हूं। वहां के लोग भी मुझे प्यार करते हैं और हमेशा मुझसे अच्छे से पेश आते हैं।”















