Advertisement

MGCU में ‘एक पेड़ मां के नाम’ पर निबंध प्रतियोगिता, 30 छात्रों ने लिया हिस्सा

-MGCU में ‘एक पेड़ मां के नाम’ पर निबंध प्रतियोगिता, 30 छात्रों ने लिया हिस्सा

मोतिहारी।महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी में ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत सोमवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

हिंदी, संस्कृत और हिंदू अध्ययन विभाग के लगभग 30 विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने प्रधानमंत्री की इस संकल्पना की सराहना करते हुए कहा कि इसका लक्ष्य सिर्फ पौधरोपण नहीं, बल्कि मां के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति कर्तव्य का भाव जगाना है। जिस तरह मां जीवन देती है, उसी तरह पेड़ भी हमें जीवन देते हैं।

कार्यक्रम का आयोजन नोडल अधिकारी डॉ. बबलू पाल के संरक्षण में हुआ। उन्होंने आयोजन की अनुमति और सहयोग के लिए कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव के प्रति आभार जताया।