Advertisement

lसमस्तीपुर: न्याय के लिए निकला गया प्रतिरोध मार्च

-समस्तीपुर: न्याय के लिए निकला गया प्रतिरोध मार्च

-दलित-अतिपिछड़े-वंचित समुदाय की महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा के खिलाफ न्याय मार्च

समस्तीपुर । संवाददाता।

कोमल-काजल-स्नेहा-आभा को न्याय दिलाने व दलित-अतिपिछड़े-वंचित समुदाय की महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा के खिलाफ महिला संगठन ऐपवा व भाकपा माले के बैनर तले राजव्यापी कार्यक्रम के तहत शहर के मालगोदाम चौक से स्टेशन चौक तक न्याय मार्च के तहत प्रतिरोध मार्च निकालकर सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता ऐपवा जिला अध्यक्ष वंदना सिंह व संचालन भाकपा-माले जिला स्थाई समिति सदस्य अमित कुमार ने किया।

सभा का संबोधित भाकपा-माले जिला स्थाई समिति सदस्य ललन कुमार ने कहा कि हाल के समय में महिलाओं, खासकर छोटी बच्चियों के खिलाफ यौन हिंसा, हत्या, बलात्कार की घटनाओं में बाढ़-सी आ गई है। सासाराम की छात्रा स्नेहा कुशवाहा की बनारस में हत्या का मामला ताजा ही था कि होली के रोज खुद लोजपा नेता के परिवार के सामंती मनबढ़ुओं ने कोमल पासवान, 12 वर्ष की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी। कोमल पर आरोप था कि उसने लोजपा नेता की दीवाल को कीचड़ से गंदा कर दिया है। हाल ही में पूर्णिया में घास काटने गई धानुक जाति की काजल कुमारी, 14 वर्ष की बलात्कार के बाद सामंती अपराधियों ने हत्या कर दी। इसी रोज पूर्णिया में एक 8 वर्ष की बच्ची के साथ भी हैवानियत की घटना घटी। इसी 5 अप्रैल 25 को औरंगाबाद के नवीनगर प्रखंड में चंद्रवंशी जाति की 12 और 14 वर्ष की दो सगी बहनों के साथ सामंती मनबढ़ुओं ने बलात्कार की कोशिश की। विरोध करने पर दोनों को बुरी तरह पीटा और बांह व कमर की हड्डी तोड़ दी। बेगुसराय में हाल ही में एसिड से हमला की घटना सामने आई है।

ऐपवा जिला अध्यक्ष वंदना सिंह ने कहा कि भाजपा के डबल इंजन के राज में और इनके ही संरक्षण में समाज के दलित-अतिपिछड़े-वंचित समुदाय की महिलाओं के खिलाफ हिंसा की हर रोज कोई न कोई घटना घट रही है। दरअसल भाजपा-जदयू राज में सामंती ताकतों का मनोबल काफी बढ़ गया है। भाजपा पुराना बर्बर सामंती समाज लौटाना चाह रही है। हमें इसका पुरजोर विरोध करना होगा।

आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार व आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज ने संयुक्त रूप से कहा कि कोमल-काजल-स्नेहा के न्याय व 25-25 लाख रु. मुआवजा अभिलंब देने, बच्चियों की हत्या-बलात्कार की घटनाओं पर रोक लगाने, बलात्कारियों के संरक्षण बंद करने, हत्या-बलात्कार के सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी किया जाए। अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा।
मौके पर भाकपा-माले जिला स्थाई कमेटी सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह, भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य अनिल चौधरी, राजकुमार चौधरी, ऐपवा जिला उपाध्यक्ष आरती देवी, आइसा जिला उपाध्यक्ष दीपक यदुवंशी, नीतीश कुमार विवेक कुमार, अर्जुन दास, संजीत कुमार उर्फ बुलबुल, अलाउद्दीन, वीरेंद्र कुमार, महेश कुमार, संगीता देवी, शांति देवी, उर्मिला देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित है।