Advertisement

HURL बरौनी टीम की DRM अमित सरन से शिष्टाचार भेंट, आपसी समन्वय और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

-HURL बरौनी टीम की DRM अमित सरन से शिष्टाचार भेंट, आपसी समन्वय और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

बरौनी/सोनपुर।
हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड (HURL), बरौनी की एक टीम ने पूर्व मध्य रेलवे, सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) श्री अमित सरन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर HURL टीम द्वारा DRM श्री सरन का सप्रेम स्वागत करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया गया।

इस औपचारिक भेंट के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Sr. DCM) श्री रौशन कुमार की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें HURL से जुड़े विभिन्न परिचालन और विकास से संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में रेलवे एवं HURL के बीच जारी समन्वय के तहत हो रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही, भविष्य में इन कार्यों को और अधिक सहज, सुचारु एवं तीव्र गति से क्रियान्वित करने हेतु रणनीतियाँ तैयार की गईं। दोनों पक्षों ने परस्पर सहयोग की भावना के साथ कार्यकुशलता को बढ़ावा देने तथा संयुक्त विकास की दिशा में मिलकर आगे बढ़ने पर सहमति जताई।

यह संवाद रेलवे और HURL के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने और औद्योगिक-लॉजिस्टिक प्रगति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय पहल माना जा रहा है।