Advertisement

Breaking: हत्था में मारपीट की घटना में महिला सहित कई जख्मी

-हत्था में मारपीट की घटना में महिला सहित कई जख्मी

बंदरा।दीपक।

हत्था गांव में मारपीट एवं लूटपाट करने से सम्बंधित घटना सामने आई है। इस मामले में पीड़ित महिला कविता देवी ने हत्था ओपी को आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि जान मारने के लिए उनके ऊपर जानलेवा हमला किया गया।मामले में कल्याण नगर के सत्य प्रकाश राय, कृष्ण कुमार, सुमित कुमार,नवीन राय, विनोद राय समेत 13 लोगों को नामित करते हुए हत्था ओपी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गयी है। जिसमें हथियार के साथ घर में घुसकर लूटपाट तथा मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।

लिखा गया है कि मुनिया देवी के आंख के नीचे चाकू से वार कर दिया गया,जबकि जितेंद्र राय को रिवाल्वर के कुंदा से मारकर सर फोर दिया गया। वही शिवांगी कुमारी का नाक काट दिया गया ।इस दौरान नकदी पैसे एवं जेवर आदि की लूट भी किए गए।वहीं घटनाक्रम में थाना पर जाने के क्रम में भी हमला किये गए।जिसमें दिनेश राय को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। जख्मियों को इलाज के बन्दरा पीएचसी में भर्ती कराया गया है। मामले में हत्था ओपी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। हत्था पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन में जुटी थी।