Advertisement

Breaking: विधानसभा में अचानक गिर पड़े कांग्रेस विधायक, मार्शल ने सहारा देकर उठाया

-विधानसभा में अचानक गिर पड़े कांग्रेस विधायक, मार्शल ने सहारा देकर उठाया

सम्वाददाता। पटना।

नाथनगर के विधायक अली अशरफ सिद्दिकी सदन से निकलते वक्त अचानक गिर गये। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। सदन से बाहर निकलते वक्त पैर मुड़ने से वे जमीन पर गिर गये। कांग्रेस विधायक के गिरने के बाद मार्शल ने उन्हें सहारा देकर उठाया फिर उन्हें सोफे पर बिठाया।
बिहार विधानसभा में वित्त मंत्री विजय चौधरी बजट भाषण पढ़ रहे थे। इसी बीच नाथनगर के विधायक अशरफ सिद्दीकी सदन से बाहर निकलने लगे तभी उसी वक्त उनका पैर लड़खड़ा गया और वे गिर गए। जिसके बाद विधानसभा के मार्शल ने उन्हें सहारा देकर उठाया और विधायक को लॉबी में बिठाया। जहा उनके साथी विधायकों ने उन्हें संभाला।


जिसके बाद उन्हें पानी पिलाई गई। साथ ही गर्म चाय भी दिया गया। कांग्रेस विधायक अशरफ सिद्दिकी ने कहा कि अब वे पूरी तरह ठीक हैं बस निकलते वक़्त पैर मूड़ गया था। जिससे वे लड़खड़ा कर गिर गए। जिसे मार्शल ने सहारा देकर उठाया और बाहर लॉबी में बैठाया। विधायक के गिरने के बाद विधानसभा में बैठे कई विधायक और मंत्री उनका हाल चाल जानने के लिए पहुंच गये।