– रात मुजफ्फरपुर के औराई प्रखण्ड मुख्यालय चौक पर हुई भीषण अग्निकांड की घटना
मुजफ्फरपुर(बिहार)।संवाददाता।
रात मुजफ्फरपुर के औराई प्रखण्ड मुख्यालय चौक पर भीषण अग्निकांड की घटना हुई। अग्निकांड की घटना में 5 दुकान जलकर राख हो गयी। मोहन साह, शंभू शाह, परमानंद साह सहित 5 दुकानदारों के दुकान, नकदी सहित सभी सामान जल गए।

लोगों का बताना था कि पहले शंभू साह के होटल में आग लगा। फिर उसके पुत्र राहुल कुमार के बिजली दुकान में आग लगी।फिर परमानंद शाह के बर्तन की दुकान आग के चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाया जा सका।घटना के दौरान यहां अफरातफरी का माहौल बना रहा। लोगों की भीड़ जुटी रही। घटना का कारण बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है।















