Advertisement

Breaking: मौलापुर में मधानी महोत्सव की तैयारी जोरो पर

-मौलापुर में मधानी महोत्सव की तैयारी जोरो पर

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।

नेपाल के रौतहट जिला के मौलापुर नगर पालिका के पतौरा अवस्थित पुरातात्विक शिव मंदिर में मधानी महोत्सव की तैयारी जोरो पर है। ५गते(१७फरवरी) को मधानी महोत्सव का उद्घाटन उप राष्ट्रपति श्री नन्द पुन पासांग द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के महा बाणिज्य दूत नितेश कुमार भी उपस्थित रहेंगे। ५गते(१७फरवरी) को नेपाली सुपर स्टार भुवन के. सी. सहित अन्य कलाकार, भारत की सुप्रसिद्ध गायिका इंदु सोनालिका की टीम भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।


६गते(१८फरवरी) को भोजपुरी स्टार पवन सिंह, काजल राघवानी सहित कई स्थानीय कलाकारों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। ८गते(१९फरवरी) को अन्तरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। अन्तरराष्ट्रीय देवा पहलवान के अलावा नेपाल भारत के ख्याति प्राप्त पहलवान अपने दम खम के साथ अखाड़ा पर उपस्थित रहेंगे।
मधानी महोत्सव तथा शिव रात्रि मेला में नेपाल तथा भारत से लाखो लोग पहुंचते है। तैयारी की जायजा पूर्व मंत्री तथा आम जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभु साह, मौलापुर के मेयर रिना कुमारी , उप मेयर राम बाबू यादवसहित मधानी महोत्सव तैयारी समिति के पदाधिकारीगण कर रहे हैं।