चंपारण की खबर::
-साफ सफाई और कार्यलय में आने वाले आम लोगों की सुविधाओं का रखें ख्याल: डीएम
– मेहसी प्रखंड और अंचल कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
जिलाधिकारी ने आज मेहसी प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने साफ सफाई की व्यवस्था असंतोष जताते हुए साफ सफाई और कार्यलय में आने वाले आम लोगों की सुविधाएं उपलब्ध कराने का दिशा निर्देश दिया। वहीं डीएम ने निरीक्षण के क्रम में कार्यालय कार्यशैली को उन्होंने स्वयं देखा। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यालय की साफ-सफाई हर हाल में सुनिश्चित की जाए।

कार्यालय परिसर में उपस्थित आम लोगों से बातचीत के क्रम में वे कार्यालय की सुविधाओं एवं समस्याओं से अवगत हुए। मौके पर सहायक समाहर्ता, अंचलाधिकारी सहित संबंधित कर्मीगण उपस्थित थे ।












