-महान समाजवादी नेता जार्ज फर्नांडीस के प्रतिमा पर नीतीश कुमार ने किया माल्यार्पण
मुजफ्फरपुर।संवाददाता।
महान समाजवादी नेता जार्ज फर्नांडीस के प्रतिमा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया माल्यार्पण। सिटी पार्क का नाम जार्ज के नाम पर करने का किया एलान। इससे पहले मुख्यमंत्री शेरपुर पंचायत भवन का निरीक्षण, समाहरणालय में समीक्षा और नगर भवन में कई योजनाओं का उद्घाटन किया। भ्रमण में इनके साथ मुख्य रूप से बिहार विधानपरिषद के सभापति देवेशचंद्र ठाकुर, मंत्री विजय चौधरी, प्रभारी मंत्री जितेंद्र राय, मंत्री इसराइल मंसूरी, विधायक निरंजन राय, विधायक अमर पासवान, विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा,जदयू के जिला अध्यक्ष मनोज किसान, पूर्व जिला अध्यक्ष रंजीत साहनी, वरीय नेता मो जमाल, अनिल राम आदि शामिल रहे।

महान समाजवादी नेता जॉर्ज फर्नांडीस के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे तो वहां नगर विधायक विजेंद्र चौधरी, के पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रो सबीर अहमद पप्पू, जदयू नेता पंकज किशोर पप्पू , कांटी विधानसभा क्षेत्र के नेता सौरभ कुमार साहेब, जदयू नेता उत्तम पांडे, सुबोध सिंह, निगम पार्षद केपी पप्पू, पिंकी शाही, नेता मुख्तार तबीश, कांग्रेस नेता वसीउल हक रिजवी आदि ने मुख्य रूप से स्वागत किया।












