Advertisement

Breaking: मुजफ्फरपुर में डिवाइडर से बाइक सवार टकराया,मौके पर मौत

– मुजफ्फरपुर में डिवाइडर से बाइक सवार टकराया,मौके पर मौत

मुजफ्फरपुर(बिहार)। सम्वाददाता।

मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र अंतर्गत आलमपुर सिमरी पंचायत के ससौली पुल के डिवाइडर से एक बाइक सवार टकराया,जिससे मौके पर ही मौत हो गई । मृतक की पहचान नया गांव पंचायत के नयागांव गोट गांव निवासी विपिन प्रसाद शाही के 22 वर्षीय पुत्र सोनू शाही के रूप में की गई। ग्रामीण बृजेश कुमार शाही ने बताया कि मृतक का औराई चौक पर मोबाइल रिपेयरिंग का गुमती में छोटा सा दुकान है । वह मोबाइल रिपेयरिंग के साथ वीडियोग्राफी का भी काम करता था। परिजनों ने बताया कि वह वीडियोग्राफी के लिए ही कहीं पर जा रहा था। इसी बीच ससौली पुल पर बाइक डिवाइडर से टकरा गया और मौके पर ही मौत हो गई ।

प्रत्यक्षदर्शी दिलीप शाह ने बताया कि वे लोग 20 फीट की दूरी पर एक काम से रोड पर खड़े थे। यह औराई रुनीसैदपुर मुख्य मार्ग है, जहां तेज आवाज आई तो हम लोग वहां पहुंचे लेकिन वह मौके पर ही दम तोड़ चुका था। किसी गाड़ी से ठोकर लगी या अपने से गिरा, यह हम लोग नहीं देख पाए। आशंका है कि कोई बाइक सवार या कोई चार पहिया वाहन से ठोकर लगी हो। घटना की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सीएससी प्रभारी अनुपम कुमार ने एंबुलेंस भेजकर सीएससी लाया,जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। औराई थाना के दारोगा रूप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। विदित हो कि उक्त पुल पर तीखी मोर होने की वजह से अब तक आधा दर्जन से ऊपर लोग डिवाइडर से टकराकर जख्मी हो चुके हैं। मृतक तीन भाइ था। जिसमें वह सबसे बड़ा था।