-ऑफिस में घुसकर मारपीट के साथ लूट की घटना को दिया अंजाम
मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही ।जहां मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र में डिलीवरी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के बलिया चौक ब्रांच मैनेजर के साथ बैट से मारपीट कर करीब बीस हजार रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया गया। मौके पर जुटे स्थानीय लोगो के द्वारा एक लुटेरे को धर दबोच लिया गया।जबकि साथी बदमाश कैश लेकर भागने में सफल रहे। लोगों के द्वारा पकड़े गए आरोपी युवक से पूछ -ताछ के दौरान उसने अपनी पहचान दिपक कुमार, पिता उमेश ठाकुर, ग्राम- पोझा थाना गोरौल, जिला-वैशाली के रूप में बताया है।उसने साथी युवकों का भी नाम बताया है। उसके बताया है कि उसके साथ राजा कुमार एवं नीरज सिंह आया था।

लोगों के सहयोग से आरोपियों को पुलिस के हवाले किया गया। इस दौरान स्थानीय थाने की पुलिस पकड़ाए युवक की बाइक भी कब्जे में कर थाने ले गयी।वहीं मारपीट में जख्मी पीड़ित मैनेजर अनुराग कुमार को नजदीकी कुढ़नी पीएचसी में इलाज हेतु ले जाया गया। जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।उन्हें सर और मुंह पर गंभीर चोट लगी है। पुलिस घटनाक्रम में आवश्यक कार्यवाई में जुटी है।
















