– मुजफ्फरपुर-पटना पथ में सड़क दुर्घटना में पेट्रोल पंप कर्मी की मौत।
मुजफ्फरपुर(बिहार)।अनुराग कुमार’बिक्की’
मुजफ्फरपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। मुजफ्फरपुर-पटना हाईवे में सकरी गेट के पास भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। युवक की पहचान एक पेट्रोल पंप कर्मी महेश बाबू के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि तुर्की थाना क्षेत्र का यह मामला है। तुर्की गांव के निवासी दीपक राम के पुत्र महेश बाबू के रूप में युवक की पहचान हुई है। स्थानीय थाने के पुलिस मौके पर पहुंची है। आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है। लोगों की भीड़ मौके पर जुटी है। घटना की जानकारी मिलते हीं परिजनों में चीख-पुकार मच गई है। परिजन एवं ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे हैं।
















