Advertisement

Breaking: मुजफ्फरपुर के सत्तू फैक्ट्री में हुआ जबरदस्त धमाका, आधा दर्जन मजदूर झुलसे, संचालक फरार

-सत्तू फैक्ट्री में हुआ जबरदस्त धमाका, आधा दर्जन मजदूर झुलसे, संचालक फरार

सम्वाददाता। मुजफ्फरपुर।

मुजफ्फरपुर में एक सत्तू फैक्ट्री में तेज आवाज के साथ गैस का रिसाव होने लगा. रिसाव के साथ अचानक आग पकड़ ली. इस क्रम में आग की चपेट में आने से काम कर रहे आधा दर्जन मजदूर झुलस गये. सभी झुलसे हुए लोगों को आनन-फानन में इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. यह घटना मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र के दरियापुर कफेन पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर सात के मधौल स्थित एक सत्तू फैक्ट्री में हुई है. बताया जा रहा है घटना के बाद फैक्ट्री का शटर गिराकर संचालक फरार हो गया. इस घटना के बाद आसपास के लोगों में भगदड़ मच गयी.