-मुजफ्फरपुर के रामनगर में भीषण अग्निकांड की घटना।
मुजफ्फरपुर(बिहार)।सम्वाददाता।
मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के रामनगर में एक घर में भीषण आग लग गयी। देखते-देखते यह आग फैल गयी। अन्य पड़ोसी 4 घर भी चपेट में आ गए। सारा सामान जलकर राख हो गया।लोगों का बताना है कि श्याम नंदन राय के घर में अचानक आग लग गयी। जो बाद में अन्य घरों में फैलता चला गया। घर में नगदी,कपड़ा, अनाज आदि जल गया। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग बुझाया गया।

















