Advertisement

Breaking: मुखिया के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर, शौच के लिए गयी महिला से मुंह काला करने का आरोप

-मुखिया के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर, शौच के लिए गयी महिला से मुंह काला करने का आरोप

संवाददता। पटना/नालंदा।

नालंदा जिले में राजगीर प्रखंड की गोरौर पंचायत के मुखिया संतोष कुमार दिवाकर के खिलाफ छबिलापुर थाने में महिला ने दुष्कर्म की एफआईआर करायी है। महिला का आरोप है कि वह शौच के लिए घर से बाहर खंधे में गयी थी। इसी दौरान मुखिया ने उसे पकड़ लिया और जबरन मुंह काला किया। विरोध करने पर मारपीट भी की गयी। इधर, मुखिया ने भी थाने में मारपीट का आवेदन दिया है।
महिला का आरोप है कि शनिवार की शाम शौच के लिए गांव से बाहर खंधे में गयी थी। इसी दौरान मुखिया ने उसे जबरन दबोच लिया। सुनसान स्थान देखकर उसके साथ गलत हरकत की। मारपीट कर जख्मी कर दिया। रविवार को महिला ने मुखिया के खिलाफ एफआईआर करायी है। इधर, मुखिया ने पीड़ित से पहले ही थाने में आवेदन दे दिया था।


मुखिया ने बताया कि गांव में होली के लिए शराब चुलाई जा रही थी। वे मना करने गये तो उग्र होकर लोगों ने मारपीट की। आवेदन मिलने पर थानाध्यक्ष ने उन्हें अस्पताल जाने के लिए कहा। उन्होंने मामले की जांच करने की मांग की है। डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन पर मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला की मेडिकल जांच भी करायी गयी है। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।