Advertisement

Breaking: मासूम छात्र का हत्यारा सिलीगुड़ी में धराया, 10 जून को हुई थी हत्या

-दस वर्षीये छात्र का हत्यारा सिलीगुड़ी मे धराया, 10 जून को हुई थी हत्या

वैशाली / सुधांशु।

वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र मे बीते 10 जून को  थाना क्षेत्र के विशुनपुर  अररा गांव में एक 10 वर्षीय छात्र की निर्मम हत्या मामले में दो आरोपितों की पुलिस ने गिरफ्तार किया है.। गिरफ्तार अभियुक्त गांव के ही उपेंद्र पासवान एवं रॉकी कुमार को गिरफ्तार किया गया है। अनुसंधानकर्ता अवर निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि इस हत्या कांड में संलिप्त लोगो की गिरफ्तारी के लिये अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरभ सुमन  के नेतृत्व टीम गठन किया गया था।दोनों अभियुक्त घटना का अंजाम देने के बाद सिल्लीगुड़ी  भाग गया था जिसे पकड़कर लाया गया है। उसके निशानदेही पर अन्य लोगो की  पकड़ने की करवाई की जा रही है।

मालूम  हो कि बीते 7 जून को मृतक छात्र सुजीत कुमार अपने घर से राजकीय मध्य विद्यालय विशुनपुर अररा पढ़ने के लिये निकला था।जब वह घर नही लौटा तो उसके परिजनों ने खोजबीन शुरू किया। उसके बाद उसी दिन थाने को भी सूचित किया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छात्र की खोजबीन कर ही रहा था कि इसी बीच दस जून को विद्यालय के सामने मकई के खेत से उसका शव बरामद किया गया था।हत्या गला रेतकर करने की बात सामने आयी  थी।गिरफ्तार उपेंद्र   3 वर्ष पूर्व मृतक छात्र के चाचा पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुय प्राथमिकी दर्ज कराया था। उसी समय से दोनों परिवारों के बीच तनाव बना हुआ था। कई वार अभियुक्तों ने मृतक के पूरे परिवार को हत्या कर देने की धमकी भी दी थी और इसी सब को लेकर एक अबोध बालक की हत्या कर दिया गया जो पूर्णतः निर्दोष था।