-मतलुपुर की महिला ने डीएम को आवेदन देकर लगाई जानमाल की सुरक्षा की गुहार
बंदरा। दीपक।
हत्था ओपी के मतलूपुर गांव निवासी श्वेता कुमारी ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि उसके ससुर कामेश्वर पाठक द्वारा जमीन का आपसी बंटवारा कर दिया गया।

अमरेंद्र पाठक अपना हिस्सा ले चुके हैं, फिर भी उन लोगों के हिस्से की जमीन को हथियाना चाहते हैं और इस कारण से उन्हें तंग एवं तबाह कर रहे हैं। उनके घर का दीवार जबरन तोड़ दिया गया है। विरोध करने पर उनके आपराधिक रिश्तेदार एवं दोस्तों आदि के द्वारा उसके परिवार के लोगों के साथ गाली गलौज एवं मारपीट की गई है। साथ हीं जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस मामले में आवश्यक कार्यवाई एवं सुरक्षा की मांग की गई है।
















