Advertisement

Breaking: बाइक लूटकांड का पर्दाफाश कर पुलिस ने हथियार के साथ 6 लुटेरा को किया गिरफ्तार

-जमुई से मोहम्मद अंजुम आलम की रिपोर्ट।

 

– बाइक लूटकांड का पर्दाफाश कर पुलिस ने हथियार के साथ 6 लुटेरा को किया गिरफ्तार
–जमुई SDPO ने बरहट थाना में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

 

जमुई जिले के सिमुलतला थाना क्षेत्र अंतर्गत नारगंजो जंगल में बीते दिनों हुए मोटरसाइकिल लूटकांड का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लुटेरा को गिरफ्तार किया है। साथ ही लूटी गई मोटरसाइकिल को बरामद किया है। गिरफ्तार लुटेरा के पास से मोबाइल फोन, हथियार, जिंदा कारतूस सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। गिरफ्तार लूटेरों की पहचान बरहट थाना क्षेत्र निवासी मोनू कुमार एवं चंदन कुमार तथा लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र निवासी सौरभ कुमार, विनय कुमार, सचिन कुमार तथा राजीव कुमार के रूप में हुई है। उक्त जानकारी बरहट थाना में प्रेस वार्ता के दौरान जमुई एसडीपीओ डाक्टर राकेश कुमार ने दी है।

एसडीपीओ डा. राकेश कुमार ने बताया कि जिले के सिमुलतला थाना क्षेत्र के घोरपारन और नारगंजो जंगल के बीच बीते 21 दिसंबर की संध्या 5:00 बजे चार की संख्या में लूटेरों ने सिमुलतला थाना क्षेत्र निवासी गौतम गुप्ता नामक एक युवक की बाइक और मोबाइल समेत अन्य सामान लूट लिया था। घटना के बाद सिमुलतला थाना कांड संख्या 123/22 में प्राथमिकी दर्ज कर सभी अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि उक्त मोटरसाइकिल लूट गिरोह के सभी सदस्य बरहट थाना क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में लगे हुए हैं। जिसके बाद बरहट एवं सिमुलतला थाना पुलिस के द्वारा एक संयुक्त आपरेशन चलाकर उक्त सभी लूटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं छापेमारी दल में बरहट थानाध्यक्ष अजय कुमार आजाद, सिमुलतला थानाध्यक्ष विद्यानंद कुमार, बरहट थाना के पुलिस अवर निरीक्षक हीरालाल यादव, डीआईयू जमुई की टीम तथा बरहट एवं सिमुलतला थाना के पुलिस बल शामिल थे।