-नियोजित शिक्षक संघ की बैठक में कमिटी विस्तार
बन्दरा।दीपक कुमार तिवारी।
टीइटी-एसटीइटी नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट बंदरा की बैठक बन्दरा बीआरसी में किया गया। जिसमें शिक्षकों की विभिन्न समस्याओ पर विचार किया गया तथा उसके निदान की रणनीति बनाई गई। साथ ही प्रखंड कमिटी का विस्तार भी किया गया। जिसमें कई लोगों को नई जिम्मेदारी दी गई।

वकील राय को उपाध्यक्ष,सूरज कुमार को सचिव, अभिषेक कुमार को कोषाध्यक्ष, जयशंकर प्रसाद को मीडिया प्रभारी, हर्षवर्धन कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी तथा मोहम्मद इम्तियाज को तकनीकी सहायक बनाया गया।
सभा की अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार तथा संचालन जिलाकोषाध्यक्ष रामकुमार ने किया।












