-बन्दरा के 60 शिक्षकों में विधायक ने बांटी सेवा पुस्तिका,बोले:शिक्षकों के ईमानदार प्रयास से बच्चे बनेंगे जिम्मेवार नागरिक
बंदरा।दीपक।
प्रखंड के बीआरसी भवन में नव नियुक्त 60 शिक्षकों के बीच विधायक निरंजन राय ने सर्विस बुक का वितरण किया। शिक्षकों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सभी शिक्षक कर्तव्यों का पालन करते हुए बच्चों को सही से शिक्षा प्रदान करें,तभी बच्चे देश का जिम्मेदार नागरिक बनेगा ।कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

महागठबंधन की सरकार बहुत जल्द लगभग तीन लाख शिक्षकों की रिक्त पदों भरने जा रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य , रोजगार हमारी सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रीता कुमारी, विधायक प्रतिनिधि विनय कुमार यादव , शिक्षक नवनीत कुमार, दीपक प्रसाद सिंह , ब्रजेश कुमार , राम कुमार , संजय कुमार , मृत्युंजय कुमार सिंह ,नीरज कुमार, जीतेन्द्र राय आदि भी थे।











