Advertisement

Breaking: बंगाही विष्णुमहायज्ञ स्थल के पास आम की गाछी में पेड़ से लटका मिला हरेक माल दुकानदार का शव

-बंगाही विष्णुमहायज्ञ स्थल के पास आम की गाछी में पेड़ से लटका मिला हरेक माल दुकानदार का शव

मुजफ्फरपुर। दीपक कुमार तिवारी।

मुजफ्फरपुर जिले के पीयर थाना क्षेत्र के बंगाही में विष्णु महायज्ञ स्थल के समीप आम के गाछी में पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव शनिवार की सुबह देखा गया। जिसके बाद लोगों में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पर पीयर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाई की प्रक्रिया शुरू की। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के हिलमास नगर गांव निवासी बबलू सिंह के रूप में की गई है। घटना के कारणों एवं तरीकों का खुलासा अब तक नहीं हो सका है। कुछ लोग इसे पारिवारिक कलह में आत्महत्या की आशंका ज्यादा रहे हैं।घटनाक्रम को लेकर बड़गांव पंचायत के मुखिया मोहम्मद अब्दुल सत्तार अंसारी ने बताया कि सुबह आम के बगीचे में पेड़ से लटका हुआ युवक का शव पाया गया। जिसके बाद इलाके में खलबली मच गई।

उन्होंने बताया कि पारिवारिक विवाद में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। यहां किसी से कोई विवाद नहीं था। वहीं बन्दरा (पश्चिमी)के जिला पार्षद मुकेश ओझा ने बताया कि मृतक के यहां बंगाही में हरेक माल (₹20) का दुकान लगा रखा था। महाविष्णु यज्ञ का आयोजन किया गया था। जिसमें दुकानदारों के द्वारा यज्ञस्थल पर दुकान लगाए गए थे। 22 मार्च को यज्ञ खत्म होने के बाद वह दुकान समेटकर आज शनिवार को भाई-बहन एवं अन्य घर जाने की तैयारी में था। लोगों का बताना है कि मृतक भाई-बहन अलग-अलग दुकान लगा रखा था। शुक्रवार की रात तक वह सही सलामत था। शनिवार की सुबह पेड़ से लटका हुआ उसका शव मिला। पीयर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। पीयर थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि फिलहाल यह आत्महत्या का मामला समझ में आ रहा है।मामले में किसी ने कोई आवेदन भी नहीं दिया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेजा गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हीं कुछ स्पष्ट हो सकेगा।