*#पूसा कंपलेक्स के दुकानदारों ने बिजली काटने में कर्मचारी की मनमानी के खिलाफ माले के बैनर तले निकाला प्रतिरोध मार्च
*#बिजली विभाग के कर्मचारियों की कार्यशैली व मनमानी पर रोक लगाए विभाग :- अमित कुमार
पूसा।सम्वाददाता।
बिजली विभाग, पूसा के कर्मचारी ने पूसा कंपलेक्स के एक दुकानदार का बिजली बिल बकाया होने के कारण पूरे कंपलेक्स के सभी दुकानदारों का बुधवार की शाम से बिजली बाधित कर दिया। इससे दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई। सभी दुकानदारों का विद्युत लगातार बाधित होने से आक्रोशित दुकानदारों ने भाकपा-माले के बैनर तले माले प्रखंड सचिव अमित कुमार की अध्यक्षता में प्रतिरोध मार्च निकाला।

प्रतिरोध मार्च मानस मंदिर से चलकर विद्युत कार्यालय पर पहुंच सभा में तब्दील हो गया। सभा में दुकानदारों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए बिजली विभाग के कर्मचारियों व पदाधिकारियों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की। सभा के दौरान ही सभी दुकानदारों का विद्युत चालू कर दिया गया। मौके पर डाॅ. शंभू शरण ठाकुर, माले जिला कमिटी सदस्य महेश कुमार, रौशन कुमार, प्रखंड कमिटी सदस्य रविन्द्र सिंह, सुरेश कुमार, राजाराम सिंह, समेत दुकानदार रामकुमार राय, उदय ठाकुर, सतेन्द्र राय, अनुभव कुमार, सहदेव साह, रामबाबू सहनी, मो. मुस्ताक, दिनेश कुमार, प्रमोद कुमार, राहुल कुमार, मृत्युंजय कुमार, कृष्णकुमार ठाकुर, आशुतोष रंजन, शशि कुमार, अनिल कुमार, राजीव रंजन, सोनू यादव, राजीव कुमार, चंदन कुमार आदि मौजूद थे।











