-पुष्पम प्रिया चौधरी के पिता व पूर्व MLC विनोद कुमार चौधरी का निधन, 68 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
दरभंगा।सम्वाददाता।
वरिष्ठ समाजशास्त्री एवं पूर्व विधान पार्षद प्रो. विनोद कुमार चौधरी का रविवार सुबह निधन हो गया। लहेरियासराय के बलभद्रपुर स्थित आवास में उन्होंने अंतिम सांस ली।

पूर्व विधान पार्षद प्रो. विनोद कुमार चौधरी 68 साल के थे। उनके छोटे भाई प्रो. विनय कुमार चौधरी बेनीपुर से विधायक और जदयू के प्रदेश प्रवक्ता हैं। वे कभी नीतीश कुमार के बेहद करीबी थे और जदयू से एमएलसी भी रह चुके थे।
बता दें कि 2020 में विनोद कुमार चौधरी की बेटी पुष्पम प्रिया चौधरी ने अपनी अलग पार्टी बना ली थी।













