Advertisement

Breaking: पंचगछिया गांव में अचानक लगी आग से हजारों की संपत्ति जलकर खाक

-पंचगछिया गांव में अचानक लगी आग से हजारों की संपत्ति जलकर खाक

पताही।सम्वाददाता।

पताही प्रखंड क्षेत्र के पताही पूर्वी पंचायत अंतर्गत पंचगछिया गांव में अचानक आग लग जाने के कारण घर में रखे लाखों रुपया मूल के समान जलकर खाक हो गया। आग की लपट इतनी तेज थी कि जब तक आस-पड़ोस के लोग आते तब तक घर में रखे सामान धू-धू कर जल गए
पीड़ित जगदीश राय ने बताया कि घर में रखे मोटरसाइकिल कपरा खाने पीने का सामान खाना बनाने वाला बर्तन सहित अन्य सामग्री आग लग जाने के कारण जलकर खाक हो गया है।

घटना को लेकर एक आवेदन थाना वं अंचला कार्यालय में दे दिया गया है। इस संबंध में अंचलाधिकारी सौरभ कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि घर में लगे आग की घटना को लेकर राजस्व कर्मचारी को बहाल कर दिया गया है घर में रखे सामान का जायजा लिया जा रहा है। प्रीत परिवार के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया है।