-‘जो शराब पिएगा वो तो मरेगा ही’ बिहार में जहरीली शराब से 38 मौतों पर बोले CM नीतीश कुमार
संवाददाता। पटना।
शराबबंदी वाले बिहार के सारण में जहरीली शराब से अब तक 38 लोगों की मौत हो गई है. विपक्षी बीजेपी इस मुद्दे पर लगातार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेर रही है. इसी बीच नीतीश कुमार ने विधानसभा में विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, ”जो नकली शराब पिएगा वह तो मरेगा ही, लोगों को खुद ही सचेत रहना होगा.” नीतीश ने कहा कि कुछ लोगों का क्या कर सकते हैं. कुछ लोग गलती करते ही हैं. जो शराब पिएगा वो तो मरेगा ही. नीतीश कुमार ने कहा, ”जब बिहार में शराबबंदी नहीं थी, तब भी लोग नकली शराब पीकर मर जाते थे. यहां तक कि अन्य राज्यों में भी ऐसी घटनाएं होती हैं. लोगों को सचेत रहना चाहिए.

बिहार में चूंकि शराबबंदी है, तो कुछ न कुछ नकली बिकेगा, इसे पीकर लोगों की मौत हो गई. नीतीश कुमार ने कहा कि शराब बुरी आदत है. इसे नहीं पीना चाहिए.” बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा, ”मैंने अधिकारियों को कहा है कि गरीबों को न पकड़ें जो लोग इसका व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें पकड़ें. शराब बंदी कानून से कई लोगों को फायदा हुआ है कई लोगों ने शराब छोड़ दी है. नीतीश ने अपील की कि कोई भी शराब से जुड़ा व्यवसाय न करे, और कोई बिजनेस करें, जरूरत पड़ी तो सरकार दूसरे बिजनेस के लिए 1 लाख रुपए तक देने के लिए तैयार है.















