Advertisement

Breaking: जहरीली शराब से मरने वाले के बढ़े आंकड़े, 22 लोगों की मौत शराब से या डायरिया से महकमा पेशोपेश में

चंपारण की खबर::

-जहरीली शराब से मरने वाले के बढ़े आंकड़े, 22 लोगों की मौत शराब से या डायरिया से महकमा पेशोपेश में

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

पूर्वी चंपारण जिले में जहरीली शराब से मरने वाले के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। अब तक 14 लोगों की मौत होने की पुष्टि करते हुए पुलिस प्रशासन ने तीन लोगों की जहरीली शराब से मौत और 11 लोगों की संदिग्ध मौत की मौत एवं दस लोगों के इलाज रत होने की सूची जारी की है। जबकि ताजा रिपोर्ट के अनुसार अब तक 22 लोगों ंकी मौत हो चुकी है। पुलिस प्रशासन ंअब तक इस पेशोपेश में है कि इन लोगों की मौत शराब से हुई या डायरिया से हुई है। उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

– मरने वाले के नाम की सूची

फिलवक्त जिन 22 लोगों की मौत की खबर है। उसमें मरने वाले लोगों में तुरकौलिया प्रखंड क्षेत्र में 10 लोगों की मौत हुई है। जिसमें मथुरापुर में दो नरेश यादव और मनोहर यादव, जयसिंगपुर मैजे में अभिषेक, मैनेजर सहनी शरदा टोला में धुर्व यादव, गोखुला में जोखू सिंह के अलावा तुरकौलिया के लक्ष्मीपुर में ध्रुव पासवान, छोटू कुमार, अशोक पासवान और रामेश्वर राम उर्फ जटा राम और हरसिद्धि के पिता पुत्र परमेन्द्र दास और नवल दास, सोनेलाल मांझी, लक्ष्मण मांझी, पहाड़पुर के टुनटुन सिंह व भूटन मांझी की मौत हुई है। वहीं सुगौली में मरने वालों में गिद्धा गांव निवासी सुदीश राम और इंग्रासन महतो, चुलाई पासवान और भारगांवा के बढ़ेया निवासी गणेश राम, कौआहा निवासी गोविन्द्र ठाकुर के नाम शामिल हैं।