-घरेलू विवाद में महिला ने पिलखी पुल से लगाई छलांग,मौत
बन्दरा। दीपक।
बूढ़ी गंडक नदी के पिलखी पुल से कूदकर शुक्रवार की दोपहर बाद एक महिला ने आत्महत्या कर ली। समझा जा रहा है कि घरेलू विवाद में महिला ने यह कदम उठाया है। चर्चा के मुताबिक उक्त महिला पियर थाना क्षेत्र के हरपुर गांव की बताई गई है।पीरापुर पंचायत के मुखिया गुड्डू कुमार ने घटनाक्रम की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तकरीबन डेढ़ साल पहले उसकी बेटी भी प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर पिलखी पुल से नदी में छलांग लगा ली थी।

चर्चा के मुताबिक घरेलू विवाद को लेकर महिला नाराज थी। दोपहर बाद वह अकेली पुल पर पहुंची थी और मौका देखकर नदी में छलांग लगा दी। जब तक स्थानीय मछुआरों के द्वारा नाव आदि से उसे बचाने की कोशिश की गई, तब तक नदी के पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटनाक्रम की सूचना पीयर थाने की पुलिस को दी गई।घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।















