-केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी किया नमन,जताई प्रसन्नता
दीपक कुमार तिवारी।मुजफ्फरपुर।
खगेश्वरनाथ नाथ मंदिर निर्माण कार्यक्रम को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री एवं सहकारिता मंत्री,भारत सरकार अमित शाह ने भी सोमवार को शुभकामना संदेश व्यक्त किया है। उन्होंने जीर्णोद्धार कार्यक्रम में उपस्थिति को लेकर दिए गए आमंत्रण के संदर्भ में भाजपा सांसद अजय निषाद को पत्र लिखकर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार सह नवनिर्माण काठमांडू,नेपाल के पशुपतिनाथ महादेव मंदिर के तर्ज पर किए जाने पर प्रसन्नता जताई है।

उन्होंने कहा है कि इससे भारत एवं नेपाल के संबंध सूत्र एवं मैत्री को स्थिर एवं मजबूत बनाने की दिशा में सराहनीय कदम साबित हो सकता है। उन्होंने अपरिहार्य प्रतिबद्धता के कारण इस कार्यक्रम में सदेह उपस्थित संभव नहीं हो पाने का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि बाबा खगेश्वर नाथ महादेव मंदिर भक्ति एवं शिव आराधना का एक प्रमुख केंद्र है जो बूढ़ी गंडक और बागमती नदी के मध्य स्थित है।इस पावन स्थली को मैं श्रद्धापूर्वक नमन एवं प्रणाम करता हूं।












