Advertisement

Breaking: कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन को घर में घुसकर मारी गोली, बाल-बाल बची जान

-कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन को घर में घुसकर मारी गोली, बाल-बाल बची जान

सम्वाददाता। सिवान।

सिवान में कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन पर फायरिंग की गई है, जिसमें वह बाल-बाल बच गए हैं. बेखौफ हथियार से लैस अपराधियों ने चेयरमैन रामायण चौधरी के घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया है. जैसे ही गोलीबारी शुरु हुई किसी तरह चेयरमैन भाग कर घर मे घुस गए. जिससे उनकी जान बच गयी. अध्यक्ष रामायण चौधरी अपने गांव के आवास पर टेक्स्ट का राशन ग्राहकों को बांट रहे थे उसी दौरान उन पर जानलेवा हमला किया गया, जिसके बाद अपराधी वह से फरार हो गए. इस घटना के बाद से मुफस्सिल थाना और महादेव ओपी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.