चंपारण की खबर ::
– कई फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में प्रवेश कर रहा एक बंग्लादेशी गिरफ्तार
– दो भारतीय आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक कैंनेडियन वीजा, कोरियन रेसिडेंसियल कार्ड, एपल का एक मोबाइल बरामद
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
फर्जी आधार पर जिले के भारत नेपाल रक्सौल सीमा से भारत में प्रवेश कर रहे एक बंग्लादेशी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध हरैया ओपी थाना में कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बंग्लादेश के रोनाल बरूआ निवासी के रूप में की गई है। इसके पास से दो भारतीय आधार कार्ड, एक भारतीय पैन कार्ड, एक कैंनेडियन वीजा, कोरियन रेसिडेंसियल कार्ड, एपल का एक मोबाइल, एक चौड़ी बैग के साथ भारतीय नकद 36020 रुपए, नेपाली दो सौ रुपए एवं कोरियन नकद राशि 49,000/- रुपए बरामद किया गया है। पुलिस इस मामले में जांच करने में जुटी हुई है।












