-5लिटर देशी शराब बरामद,महिला कारोबारी फरार
बंदरा। दीपक।,.
पियर थाना क्षेत्र के नूनफारा गांव से पीयर पुलिस ने 5 लीटर देशी शराब बरामद किया है। इस मामले में महिला कारोबारी विभा देवी के खिलाफ पियर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीयर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव ने मंगलवार की रात बताया कि महिला कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 5 लीटर चुलाई शराब महिला कारोबारी के घर से बरामद किया गया है। छापेमारी के दौरान महिला कारोबारी फरार हो गयी।

















