-10वीं के एडमिड कार्ड बांटने के दौरान पुलिस लाठीचार्ज मामले पर भाकपा मामले ने जताया आक्रोश
बन्दरा। संवाददाता।
भाकपा माले और आइसा की चार सदस्यीय टीम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पटसारा में हत्था ओपी द्वारा 10वीं के छात्रों पर एडमिट कार्ड वितरण के दौरान हुए लाठीचार्ज मामले को लेकर पहुंची।पार्टी के मीडिया प्रभारी एवं छात्र नेता अजीत कुमार सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों और अभिवावको का कहना था की लगभग 20प्रतिशत विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड में फॉल्ट है। किसी में जन्म तिथि तो किसी में नाम गलत है। कुछ विद्यार्थियों का कहना था की मैने ऑल सब्जेक के एग्जाम का फार्म भरा,लेकिन एडमिट कार्ड पर केवल एक या दो सब्जेक्ट ही अंकित है। इस बात को लेकर एडमिड कार्ड वितरण कर रहे स्कूल स्टाफ से बात करने का प्रयास किया जा रहा था तभी हत्था ओपी पुलिस द्वारा विद्यार्थियों पर लाठी चार्ज किया गया।

मौके पर उपस्थित आइसा के प्रखंड प्रभारी अजीत कुमार सिंह,माले प्रखंड सचिव रामबली मेहता व जिला कमिटी सदस्य विमलेश मिश्र ने कहा की ये स्कूल एवं बोर्ड की लापरवाही है। और यह विद्यार्थियों के जीवन का सवाल है और उलटे प्रशासन द्वारा लाठी चार्ज किया जाना बिल्कुल अमानवीय है। मौके अमन कुमार , रूपा कुमारी, कविता कुमारी आदि भी थे।
















