Advertisement

Breaking: हरपुर में कबीर संत सम्मेलन सह भंडारा कार्यक्रम का आयोजन

-कबीर संत सम्मेलन सह भंडारा कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।

प्रखंड के हरपुर में शनिवार को कबीर संत सम्मेलन सह भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने संत सम्मेलन एवं भंडारा कार्यक्रम के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि इससे सामाजिक एकता एवं आध्यात्मिक शक्ति का विकास होता है।

मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष रीना पासवान, पूर्व जिला परिषद सदस्य कुमुद पासवान, पूर्व मुखिया फेकू राम, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, भोला पोद्दार, चंदेश्वर पासवान, केदारनाथ मेहता आदि भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन बन्दरा (पश्चिमी)के पूर्व जिला पार्षद उपेंद्र पासवान के द्वारा किया गया।