-हत्था थाना की कार्यवाई,अंग्रेजी शराब के साथ फरार अभियुक्त गिरफ्तार
मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
हत्था थाने के पुलिस ने 375 एमएल के दो बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक वारंटी मिंटू साह उर्फ मिंटू कुमार को मतलूपुर से गिरफ्तार किया है। हत्था थाना के अध्यक्ष शशि रंजन ने सोमवार की शाम बताया कि कांड संख्या 36/24 का यह फरार अभियुक्त था। जिसे उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के बाद जेल भेज दिया गया।
















