Advertisement

Breaking: हत्था चौक पर नाला निर्माण के नाम पर खानापूर्ति मामले की बीडीओ एवं सीओ ने की अलग-अलग जांच

-हत्था चौक पर नाला निर्माण के नाम पर खानापूर्ति मामले की बीडीओ एवं सीओ ने की अलग-अलग जांच

बन्दरा। दीपक।

प्रखण्ड के पूर्वी बॉर्डर क्षेत्र में स्थित हत्था चौक पर नाला निर्माण के नाम पर खानापूर्ति के मामले में ग्रामीणों के एतराज मामले में बन्दरा बीडीओ प्रशान्त कुमार एवं सीओ रोहन रंजन सिंह ने अलग-अलग जांच की। जांच से लौटे बीडीओ ने बताया कि
अभिकर्ता को मानक के अनुसार काम करने को कहा गया है। सड़क से 3 फिट की दूरी पर नाला बनाने को कहा गया है। जहां कमी है उसको पूरा करने का निर्देश दिया गया है। बोर्ड लगाने को कहा गया है।वहीं प्राक्कलन कॉपी उपलब्ध कराने को कहा गया है।उन्होंने बताया कि यहां 15वीं वित्त योजना से काम कराया जा रहा है। वहीं सीओ ने बताया कि सड़क के किनारे सरकारी जमीन की उपलब्धता एवं आवेदन के संदर्भ को लेकर जांच किया गया है।


ज्ञात हो कि यहां पंचायत के ग्रामीणों ने गुणवत्ता को लेकर शुक्रवार को एतराज जताया था। नाराज लोगों का आरोप था कि नाला निर्माण के नाम पर पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव एवं एवं जेईई की मिलीभगत से खानापूर्ति की जा रही है। इस मामले में शिकायत के बावजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी के द्वारा कार्यवाई नहीं की जा रही है। नाराज जनप्रतिनिधियों के द्वारा इस मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की जा रही थी। नाराज लोगों ने गुरुवार की सुबह कार्यस्थल पर जमकर हंगामा भी किया। वहीं मुखिया रिंकू कुमारी के पति संजीत गुप्ता ने बताया कि पंचायत के ग्रामीणों को कोई आपत्ति नहीं है। विपक्षियों के द्वारा द्वारा योजना राशि में से कमीशन वसूली को लेकर मनगढ़ंत आरोप लगाया और गलत आरोपों में फंसाने एवं तंग करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।